Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के छिपहरमाई में दो गाँजा तस्कर गिरफ्तार

 

रेयाज आलम, बीरगंज,२०७७ भाद्र १९ गते शुक्रवार । पर्सा के छिपहरमाई गाउँपालिका के वार्ड नं २ टिहुकी से प्रहरी चौकी टिहुकी ने नशीला पदार्थ गाँजा सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गाँजा तस्कर टिहुकी से मोटरसाइकल में गाँजा लेकर जा रहे अवस्था में प्रहरी चौकी टिहुकी के प्रहरी सहायक निरिक्षक पवन झा के नेतृत्व के टोली द्वारा चेकजाँच के क्रम में ५ किलो ग्राम गाँजा सहित दो लोगों को  गिरफ्तार किया है।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सभापति थापा मतदान स्थल में

छिपहरमाई गाउँपालिका वार्ड नं २ टिहुकी गाउँ के निवासी गोकुल महतो केवट और उसी गांव के निवासी सुजित महतो केवट को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ भारतिय नम्बर का मोटरसाइकल बरामद हुआ है।

इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकल, गाँजा और तस्कर को ईलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के जिम्मे लगाकर अतिरिक्त अनुसंधान किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com