Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिग बॉस 14 में हिस्सा लेंगी भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ?

 

 

बिग बॉस 14 शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन अभी से शो सुर्खियों में है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर रोज नई खबरें आती रहती हैं। बता दें कि शो में कई बार भोजपुरी सेलेब्स भी आ चुके हैं और अब खबर आ रही है कि इस बार भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली दुबे को इस सीजन के लिए अप्रेच किया गया है। हालांकि अभी तक इस बारे में चैनल और एक्ट्रेस की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो इस बार शो की टीआरपी में उछाल आ सकता है।

यह भी पढें   डा.राजेन्द्र विमल का श्रद्धांजलि सभा संपन्न, वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डालें

दरअसल, आम्रपाली दुबे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनकी फिल्में थिएटर्स में हाउसफुल होती हैं, तो ऐसे में अगर आम्रपाली बिग बॉस का हिस्सा बनती हैं तो शो को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल सकता है।

बता दें कि आम्रपाली से पहले निया शर्मा का नाम भी सामने आ चुका है। वैसे बता दें कि निया को पिछले कई सालों से ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने का ऑफर मिल रहा था, लेकिन हर बार निया मना कर देतीं। लेकिन खबरों की मानें तो इस साल वह शो में आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने शो के मेकर्स से फीस और बाकी चीजों को लेकर बात की है।

यह भी पढें   उप सभामुख रुबी ठाकुर ने की किशोर श्रेष्ठ के विरुद्ध शिकायत दर्ज

इससे पहले खबर आई थी कि इस साल कंटेस्टेंट्स को हमेशा की तरह हफ्तों के हिसाब से फीस नहीं मिलेगी। वहीं एलिमिनेशन प्रक्रिया भी अलग है।

खबरों के मुताबिक इस बार कंटेस्टेंट्स को कोराना के मद्देनजर उनके टेम्प्रेचर लेवल और हाईजीन के आधार पर एलिमिनेट किया जा सकता है। अगर कोई कंटेस्टेंट बीमार पाया जाता है तो वह शो से आउट माना जाएगा इसलिए जिन कंटेस्टेंट्स की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी उन्हें ही शो में लिया जाएगा।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में दिन की कक्षाओं से छात्रों की परेशानी, सुबह-शाम कक्षा चलाने की मांग

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अगर किसी वजह से शो बीच में बंद होता है तो प्रॉडक्शन हाउस उन एपिसोड्स के पैसे नहीं देगा जो हुए ही नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com