NCB दफ्तर जा रहीं रिया, वकील ने कहा- गिरफ्तारी के लिए तैयार
Sushant Death Case Live Updates: सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में चल रही जांच आज अहम मोड़ पर पहुंच गई है. सीबीआई की जांच के बीच इस मामले के तार ड्रग्स से जुड़ गए हैं, जिसे लेकर एनसीबी पड़ताल कर रही है. शक के घेरे में रिया चक्रवर्ती हैं. उनके भाई शोविक और सुशांत के दोस स्टाफ सैमुअल मिरांडा व दीपेश को एनसीबी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. आज रिया को भी समन दिया जा चुका है. उनसे पूछताछ की जाएगी. रिया की गिरफ्तारी भी हो सकती है. इस खबर से जुड़े तमाम अपडेट्स जानने के लिए पेज रीफ्रेश करते रहें..
यह भी पढें – रिया चक्रवर्ती के वकील बोले- किसी से मोहब्बत करना गुनाह है तो प्यार के नतीजे भुगतने को तैयार
रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बयान दिया है कि उन्होंने को अग्रिम जमानत दायर नहीं की है और रिया अपनी गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं. फिलहाल एनसीबी दफ्तर जा रही हैं रिया. दफ्तर में उनसे पूछताछ होगी और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
DRDO गेस्ट हाउस में आज जया शाह और श्रुति मोदी से सीबीआई पूछताछ करने वाली हैं. श्रुति और जया पूछताछ के लिए सीबीआई ऑफिस पहुंच गई हैं.

