Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम मधेश से चुनाव लडेगें : प्रचण्ड

 

prachanda-300x199२३ मार्च,कैलास दास । जनकपुर । एकीकृत नेकपा माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने मधेश से चुनाव लडने की घोषणा की है ।
धनुषा के धनुषाधाम मे शहीद अजबलाल यादव के ११ वाँ स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार आयोजित स्मृति सभा मे अध्यक्ष दाहाल ने कहा कि पहाड और मधेश को एक करने के लिए और संघियता, स्वायतता तथा मधेशी जनता के मधेश मुक्ति तथा पहचान के लिए हम मधेश से चुनाव लडेगे और चुनाव लड कर मधेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राजधानी मे आवाज उठाऐगें ।

यह भी पढें   नेपाल में आयी बाढ में मरने वालो की संख्या 410 तथा 1500 लोग लापता

उन्होने कहा मुझे विश्वास है कि इस मे हमे मधेशी की जनता पूर्ण रुप से सहयोग करेगी । हम मधेशी सुपुत्र बनकर मधेश का विकास करना चाहते है और इसमे सभी का सहयोग होगा हमे विश्वास है।

माओवादी जनयुद्ध धनुषा से ही प्रारम्भ हुई थी । शहीद अजबलाल यादव मधेशी जनता के मुक्ति के लियेआन्दोलन किया था और वही रास्ता हम भी अपनाऐगें । अधिकार प्राप्त करने के लिए विद्रोह होना अनिवार्य है और ये बाते हम धनुषा से ही सिखे है ।

यह भी पढें   मधेश सरकार ने पुलिस को 12 पिकअप जीप सौंपीं

अध्यक्ष प्रचण्ड संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को संस्थागत करने के लिए प्रतिवद्धता व्यक्त करते हुए  कहा गणतन्त्र स्थापना के लिए परिवर्तनकारी शक्ति लग चुकी जिसे कोई भी शक्ति रोक नही सकता ।

इधर एमाले परित्याग किये नेता रामचन्द्र झा का एमाओवादी मे प्रवेश करने की हल्ला था। लेकिन कुछ बातों पर सहमति नही होने कारण शुक्रवार एमाले नेता झा माओवादी मे प्रवेश नही हुआ । वैसे काठमाण्डौ से एमाओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड सिधा एमाले नेता झा के निवास मे पहुँचे थे । श्री झा के निवास मे चाय के वाद धनुषा कार्यक्रम मे सहभागी हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com