महोत्तरि मे शिक्षा कार्यालय के उपसचिव पर गोली प्रहार ।
१२ चैत्र,जनकपुर,कैलास दास । महोत्तरी जिला के सरपल्लो चौक पर कल्ह रविवार को दिन मे ही जिला शिक्षा कार्यालय के उपसचिव बल बहादुर कार्की पर गोली प्रहार किया गया है ।
जलेश्वर से वर्दिवास की ओर मोटरसाइकिल से जाते समय मोटरसाइकल पर ही सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली प्रहार किया था ।
जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी के अनुसार उपसिचव कार्की के उपर गोली प्रहार किया गया था परन्तु गोली शर्ट के जेब मे रहे लेदर के पर्स पर लगकर उछटने से वे बच्च निकाले ।
गोली प्रहार के बाद भयभित कार्की सरपल्लो चौक से मोटरसाइकिल तीव्र गति मे चला कर हातिलेट पुलिस के सम्पर्क मे आ गये थे । दिन के २ बजे ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली प्रहार की घटना को लेकर स्थानीयवासी भयभित बना हुआ है ।
कुछ दिनों से शान्त रहे महोत्तरी इस घटना से फिर से आतंकित बन गया है ।

