Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राधिरकण से घिसिङ की बिधाई, अब पुनः नियुक्ति की संभावना कम

 

काठमांडू, १५ सितम्बर । नेपाल विद्युत प्राधिकरण के निवर्तमान कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ को प्राधिकरण के कर्मचारियों ने विधाई किए हैं । घिसिङ का ४ वर्षीय कार्यकाल गत आइतबार ही समाप्त हुआ था । अनुमान था कि प्राधिकरण में पुनः घिसिङ को कार्यकारी प्रमुख मिलनेवाला है । लेकिन सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने इसके संबंध में कोई भी निर्णय नहीं किया ।
जिसके चलते मंगलबार कर्मचारियों ने एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजन कर घिसिङ को विधाई किया है । अनुमान हो रहा है कि अब निश्चित रुपमें घिसिङ को पुनः नियुक्ति मिलने की संभावना कम है । लेकिन सरकार ने अभी तक इसके संबंध में कोई भी निर्णय नहीं लिया है । अगर सरकार की चाहत रहती तो घिसिङ को भी पुनः नियुक्ति मिल सकती है ।
कर्मचारियों से बिधाई भेट करते हुए घिसिङ ने कहा है कि प्राधिकरण के नेतृत्व में जो भी आए, यह सामान्य प्रक्रिया है । उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में जो टिम रहा है, उसी के मेहनत के कारण तत्कालीन समय में लोडसेडिङ अंत संभव रहा और प्राधिकरण भी आज मुनाफे में जा रही है ।
स्मरणीय है, पूर्व प्रधानमन्त्री एवं नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल और ऊर्जा मन्त्री वर्षमान पुन निवर्तमान प्रमुख घिसिङ को ही निरन्तरता देने के पक्ष में थे । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली घिसिङ के पक्ष में ना होने के कारण उनको पुनः नियुक्ति नहीं मिल रही है । चर्चा है कि अब खुला प्रतिस्पर्धा मार्फत प्राधिकरण में नयां कार्यकारी लाने की तैयारी में सरकार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *