महंगे दाम से प्याज बेचने के आरोप में बल्खु से एक व्यापारी गिरफ्तार
१६ सितम्बर, काठमांडू । महँगे भाव पर प्याज बेचने के आरोप में पुलिस ने बल्खु तरकारी बजार से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है । बल्खु स्थित प्याज का होलसेलर सुनिल केसी को गिरफ्तार किया गया है ।
भारत द्वारा निर्यात में रोक लगाने पर अभी उपत्यका में प्याज का आभाव होने लगा है ।
महानगरीय प्रहरी परिसर ने जानकारी दी कि काठमांडू महानगरपालिका द्वारा अनुगमन में केसी प्रतिकेजी १ सय ३० रुपैया के दर से प्याज बेचते हुए मिला । उस व्यापारी को फिलहाल महानरीय प्रहरी वृत्त कालीमाटी में रखा गया है । उनके विरुद्ध कालोबजारी सम्बन्धी मुकदमा दायर करने की बातें हो रही है ।

