सहकर्मी बलात्कार के आरोप में अधिकृत गिरफ्तार
२० सितम्बर, काठमांडू । बलात्कार के आरोप में कैलाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार की है ।
कैलाली के जोशीपुर गाउँपालिका में प्रशासकीय अधिकृत भानुभक्त उपाध्याय को कैलाली पुलिस ने हिरासत में ली है ।
कैलाली का डीएसपी ने जानकारी दी कि २४ वर्षीया एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में उपाध्याय को इलाका प्रहरी कार्यालय भजनी की टोली ने ले हिरासत में ली है ।
उस महिला ने उपाध्याय के बिरुद्ध जाहेरी दी थी । डीएसपी विष्ट ने बताया कि उपाध्याय को जिला प्रहरी कार्यालय कैलाली लाया गया है और उपाध्याय विरुद्ध बलात्कार मुकदमा दर्ता कर थप अनुसन्धान चल रहा है ।

