Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंसिर मे निर्वाचन : बामदेब गौतम

 

four_leadersकाठमाडू, १६ चैत । चार दलों के प्रमुख नेताओं का प्रतिनिधित्व वाली उच्चस्तरीय राजनीतिक समिति ने निर्वाचन का बातावरण निर्माण करने के लिये आन्दोलन रत नेकपा–माओवादी सहित अन्य दलों से वार्ता करने का निर्णय किया है ।
समिति के सचिवालय नयाँ बानेश्वर मे हुई बैठक मे इसप्रकार का निर्णय लिया गया है इसकी जानकारी एमाले उपाध्यक्ष बामदेब गौतम ने दी है ।
इसीप्रकार बैठक ने सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग गठन करने के लिये सिफारिस समिति भी गठन करने का निर्णय किया है । वह समिति आयोग का संरचना तय करके मन्त्री परिषद मे सिफारिस करेगी ।
समिति ने निर्वाचन आयोग और मन्त्री परिषद के अध्यक्ष के साथ निर्वाचन के विषय मे हो रही कामकारवाही के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुये निर्वाचन की तिथि जल्द प्रकाशित करने का आग्रह भी किया है ।
उपाध्यक्ष गौतम ने निर्वाचन के लिये विद्युतीय मतदान मेसिन, सीसीटीभी लगायत कइ सामग्री का अभाव होने के कारण अगर असार मे निर्वाचन नही हो सकी तो मंसिर मे निर्वाचन होने को प्रष्ट किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *