Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति शासन भी लग सकता है, रेग्मी के लिये कठिन घडी ।

 

khilraj_regmi21काठमाडू, १७ चैत ।दलों की आन्तरिक स्थिति क्या है ? ये क्या सोच रहें है ? तथा उनकी रणनीति  क्या है ? कौन चुनाव चाहता है और कौन सा दल इस सरकार को निर्वाचन से ज्यादा बाबुराम भटराई को हटाने मे ही केन्द्रीत था ? असार मे चुनाव कराने की अन्दुरीनी तैयारी दलों मे है या नही ? यह एक अलग प्रश्न हो सकता है। लेकिन बाहिरी दुनियाँ ने यह समझा है  कि यह सरकार असार मे ही निर्वाचन कराने के प्रयोजन से बना है ।

यदि असार मे निर्वाचन नही हो सका तो देश बडा राजनीतिक संकट मे फंस सकता है । रेग्मी सरकार गठन के प्रस्ताव लानेवाले एकीकृत नेकपा माओवादी के अन्दर ही असार मे चुनाव नही हुआ तो आन्दोलन करने का आवाज उठ रहा है ।  असार मे चुनाव नही हुआ तो सडक पर रेग्मी सरकार के विरुद्ध मे आन्दोलन बढ सकता है । विभिन्न शक्ति  जातिवादी से लेकर कमल थापा तक सडक पर आवाज ऊठाने लगेंगे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

ऐसी अवस्था मे पूर्व प्रशासक मन्त्रीगण, जिनका कोई भी राजनीतिक रंग नही है , उनलोगों को देश सम्हालना मुश्किल पर सकता है । उस समय तक चार राजनीतिक दलों के विच मे भी दडार पर सकता है । इसलिये अगर मंसिर मे चुनाव कराने की सोचाइ मे वर्तमान सरकार है तो वह सरासर गल्ती होगी । अभी तो केवल रेग्मी व्दारा प्रधानन्यायाधीश से राजिनामा देने की माग उठरही है लेकिन असार के बाद सरकार से ही राजीनामा देने की माँग हो सकती है ।

यह भी पढें   पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने बालेन शाह सरकार और युवा पीढ़ी के प्रति नरम रुख अपनाया, आर्थिक सुधार और आत्मनिर्भरता पर दिए सुझाव

दलों की भी हालत खराब हो सकती है ?

वर्तमान सरकार को असफल होने पर दलों की भी हालत अच्छी नही होगी और फिर कौन सी दल सरकार मे आयेगी यह भी पक्का नही है । एकीकृत नेकपा माओवादी फिर से सत्ता मे आयेगी यह भी नही कहा जा सकता है । क्योंकि माओवादी को सरकार से हटाना रेग्मी सरकार गठन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य था । अब अगर रेग्मी सरकार असफल हुई और देश मे अराजकता फैली तो सैनिक तथा राष्ट्रपति शासन का खत्तरा रहेगा । इसलिये दलों को भी अपना  फाइदा बेफाइदा से उपर उठकर निर्वाचन पर ही ध्यान केन्द्रीत करना आवश्यक दिखता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *