Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैक्सीन के व्यापक प्रयोग से पहले 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो सकती है

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए ठोस उपाय नहीं किए जाते हैं तो वैक्सीन के व्यापक प्रयोग से पहले 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। डब्ल्यूएचओ (World Health Organization, WHO) के आपातकालीन स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रमुख माइक रेयान ने कहा कि जब तक हम प्रयास करेंगे 20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी होगी। कोरोना वायरस से सामने आने के नौ महीनों में ही करीब 10 लाख लोगों की मौत हो गई है।

माइक रेयान ने कहा कि कोरोना वायरस फैलाने के लिए युवाओं को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। बीजिंग से जारी पीटीआइ की खबर के मुताबिक चीन के नेशनल हेल्थ मिशन के अधिकारी झेंग झोंगवेई ने कहा कि चीन ने डब्ल्यूएचओ से कोरोना की प्रायोगिक वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए जून में ही मंजूरी ले ली थी। उस समय तक वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल भी पूरा नहीं हुआ था। इससे पहले डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा था कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोई वैक्‍सीन वायरस के खिलाफ पूरी तरह कारगर होगी…

यह भी पढें   'नेपाल के सन्दर्भ में हिन्दी ' विषयक कार्यक्रम आयोजित

उधर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की चेतावनियों के बीच अमेरिका ने कहा है कि कोरोना के टीके के साल के अंत तक आने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो यह किसी भी वायरस के टीके को विकसित करने में लगा सबसे कम समय होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केली मेकनैनी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने वाणिज्यिक स्तर पर निर्माण के संबंध में जो किया है वह महत्वपूर्ण है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने पहले ही टीकों के निर्माण की क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर ली है। चूंकि वह एक उद्योगपति हैं इसलिए रिकॉर्ड समय में टीकों को लाने के बारे में सोचते हैं।

यह भी पढें   लामिछाने के बाद विदेश मंत्री खनाल दिल्ली की ओर

वहीं दूसरी ओर दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में संक्रमितों की कुल संख्या 3.233 करोड़ तक पहुंच गई है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्‍या 983,167 हो गई है। यही नहीं महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 70 लाख के पार पहुंच गया है। अमेरिका में अब तक कुल दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में पिछले 24 घंटों के भीतर संक्रमण से 490 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 75 हजार के पार पहुंच गई। मैक्सिको में मरीजों का आंकड़ा सात लाख 15 हजार हो गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *