सुनसरी में ११ वर्षीया बालिका मृत अवस्था में, ८ युवा गिरफ्तार
सुनसरी, २६ सितम्बर । बराहाक्षेत्र नगरपालिका–१ कटहरे निवासी ११ वर्षीया बालिका मीना राई मृत अवस्था में पाई गई है । स्थानीय दशरत राई की बेटी मीना रात में अकेले ही घर में थी । उस समय उनके उनके माता–पिता घर छोड़ कर गांव में ही रहे झाँक्री के घर में गए थे । जब वे लोग घर आए तो बेटी मृत अवस्था में मिली थी ।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास टूटा हुआ दारुका बोतल भी मिला है । और मीना के शरीर में कुछ चोट भी है । पुलिस ने कहा है कि शंकास्पद ८ युवाओं को नियन्त्रण में लेकर घटना के संबंध में अनुसंधान हो रहा है ।

