चीन ने नेपाल की भूमि अतिक्रमण नहीं किया हैः गृहमन्त्री

सुर्खेत, २६ सितम्बर । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा है कि चीन ने नेपाल की भूमि अतिक्रमण नहीं किया है । दार्चुला जिला में हाल ही में स्थापित सशस्त्र पुलिस की गण उद्घाटन करने के बाद सुर्खेत आकर गृहमन्त्री थापा ने इसतरहका दावा किया है । उन्होंने कहा है कि हुम्ला जिला नम्खा गांवपालिका में चीन की ओर से नेपाल की भूमि अतिक्रमण संबंधी जो समाचार आ रहा है, वह झूट है ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमन्त्री थापा ने आगे कहा– ‘इसके संबंध में परराष्ट्र मन्त्रालय ने स्पष्ट किया है । संचार माध्यम में नेपाली भूमि अतिक्रमण संबंधी जो समाचार आ रहा है, वैसा नहीं है । चीन ने नेपाल की भूमि अतिक्रमण नहीं किया है ।’ स्मरणीय है, गृहमन्त्री थापा दार्चुला से सुर्खेत आने से पहले यहां चीन और परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञावली के विरुद्ध नारेबाजी के साथ प्रदर्शन हुआ है । राष्ट्रीय एकता अभियान की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में सहभागी व्यक्तियों ने ‘गो बैक चाइना’ नारे लगाते हुए परराष्ट्र मन्त्री ज्ञावली को पद से इस्तिफा देने के लिए कहा था ।

