Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डां केसी की मांग सम्बोधन के लिए वार्ता टोली गठन करेंः संघ की मांग

 
३० सितम्बर, काठमांडू । नेपाल चिकित्सक संघ ने सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा में सहज पहुँच के लिए डा गोविन्द केसी द्वारा किया गया १९ वां सत्याग्रह का भावना मर्म का सम्मान अबिलम्ब वार्ता टोली गठन कर मांग सम्बोधन की जाय ।
संघ ने बुधबार एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि डा केसी का जीवन रक्षा करना नेपाल सरकार का प्रमुख दायित्व है । इसलिए उनसे सार्थक वार्त कर उत्पन्न समस्या का यथाशीघ्र समाधान निकालने के लिए भी सरकार से मांग की है ।
संघ का महासचिव डा बद्री रिजाल द्वारा हस्ताक्षरित विज्ञप्ति में उल्लेख है कि केसी के सत्याग्रह का आज १७ वां दिन होने के बाबजुद भी सरकार वार्ता टोली गठन नहीं की है । केसी के जीवन रक्षा के लिए सरकार कोई पहल नहीं की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *