सप्तरी में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत
किड्नी रोग से पीडित उनका धरान स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में उपचार के क्रम में आज मृत्यु हुई है । उनका भाई पिन्टुकुमार यादव ने जानकारी दी कि अक्सिजन कम होने के बाद प्रतिष्ठान के कोभिड अस्पताल के भेन्टिलेटर में उपचार के वक्त ही उनका निधन हुआ है ।
उन्हें बाल्यकाल से ही मधुमेह का रोग था । आठ दिन तक उपचार के बाद गोल्डेन अस्पताल विराटनगर ने दोनों किड्नी बेकाम होने का रिपोर्ट देकर वापस घर भेज दिया था ।
खर्चविहीन होकर अस्पताल से वापस आने के बाद अग्नीसाइर कृष्णसवरण गाउँपालिका–४ का वडाध्यक्ष तेजनारायण यादव ने उसे १५ हजार देकर उपचार के लिए धरान स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान भेजा था । वहीं पर कोरोना पोजेटिव पुष्टि हुई थी ।

