रौतहट में बाघ के आक्रमण से एक की मौत और दो घायल
रौतहट प्रहरी उपरीक्षक सिद्धीबिक्रम शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह घास काटने के लिए गये २६ वर्षीय संगम लापता हो गया था । आज उसका शव रंगपुर साझेदारी वन में मिला है ।
कम्मर से नीचे का भाग बाघ खा लिया है । उसी अवस्था में बुधवार को नेपाल पुलिस तथा सशस्त्र प्रहरी की टोली ने शव बरामद किया है ।
घाु काटने गये संगम शाम तक वापस नहीं आने के बाद खोज तलाश शुरु हुई । बाघ के आक्रमण से जान बचाकर भागे चन्द्रपुर–६ का ३० वर्षीय अशोक थापा और ३४ वर्ष का प्रविण श्रेष्ठ ने बताया कि बाघ का आक्रमण हुआ था । उन दोनों को भी बाघ ने घायल किया है । उनका उपचार चन्द्रपुर अस्पताल में हो रहा है ।

