Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ख़ुद को ‘देवी का अवतार’ बताने वाली राधे मां आ रही बिग बास में

 

 

Radhe Maa dances at casino in London, claims video | India News | Zee News

ख़ुद को ‘देवी का अवतार’ बताने वाली राधे मां एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। लेकिन इस बार उनके खबरों में आने की वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि एक फेमस टीवी रिएलिटी शो है। जी हां, राधे मां यानी सुखविंदर कौर कलर्स के फेमस शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री लेने जा रही हैं। कलर्स ने अपने ट्विटर पर राधे मां का एक प्रोमो भी शेयर कर दिया जिसमें वो बिग बॉस के घर में घूमती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ ये कन्फर्म हो गया है कि राधे मां ‘बिग बॉस’ में आ रही हैं।

यह भी पढें   नेपाल में भारी बारिश का कहर: बागलुङ में भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, तनहुँ में 24 घर क्षतिग्रस्त

राधे मां वैसे तो एक फेमस धर्मगुरू हैं, लेकिन इसके अलावा वो अपने अलग लुक के लिए काफी पहचानी जाती हैं। हाथों में त्रिशूल, सुर्ख़ लाल रंग का जोड़ा, सुर्ख लाल लिपस्टिक, बालों में गुलाब का फूल लगाए हुए राधे मां का पहनावा सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। वैसे क्या आप जानते हैं, हमेशा साड़ी, लहंगे या सूट में नज़र आने वाली राधे मां एक बार मिनी स्कर्ट में भी नज़र आई थीं।

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

जी हां, कुछ साल पहले राधे मां की मिनी स्कर्ट वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों पर काफी विवाद भी हुआ था। इन फोटोज़ को साल 2015 में राहुल महाजन, जो ख़ुद बिग ब़ॉस के कंटेस्टेंट रह चुके हैं, ने शेयर किया था। फोटोज़ में राधे मां लाल रंग की मिनी स्कर्ट, लाल टॉप, लाल कैप और लाल बूट में बोल्ड पोज़ देती नज़र आ रही थीं।

यह भी पढें   सर्दियों में बिजली की मांग पूरी करने के लिए भारत से 1,154 मेगावाट बिजली आयात की तैयारी

राधे मां की ऐसी तस्वीरें देखकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था जिसके बाद इन्होंने सफाई भी दी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राधे मां ने कहा था कि एक भक्त ने उन्हें ये कपड़े गिफ्ट किए थे और पहनने की ज़िद की थी। जिस वजह से उन्होंने ये कपड़े पहने।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com