Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में १५९९ सहित देशभर २२५३ कोरोना से संक्रमित नयां व्यक्ति पहचान में

 

काठमांडू, ४ अक्टूबर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में २२५३ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । उसमें से १५९९ संक्रमित काठमांडू उपत्यका निवासी है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने आइतबार कहा है कि सबसे अधिक काठमांडू में १३७३ मिले हैं ।
इसीतरह ललितपुर में १८७ और भक्तपुर में ३९ संक्रमित मिल गए हैं । कूल १२७८४ परीक्षण करने पर उल्लेखित परिणाम में संक्रमित मिले हैं । नयां संक्रमितों के साथ अब नेपाल भर कूल संक्रमितों की संख्या ८६८२३ पहुँच गई है । मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घंटों में १३२९ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर डिश्चार्ज भी हो गए हैं ।
इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या ६४०६९ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित ७ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में संक्रमण के बाद मरनेवालों की संख्या ५३५ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com