Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश राजधानी विवादः विरोध को हिंसात्मक ना बनाने के लिए मानव अधिकार आयोग द्वारा आग्रह

 

४ अक्टूबर, काठमांडू । राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने विरोध प्रदर्शन को हिंसात्मक ना बनाने के लिए आग्रह किया है । प्रदेश ५ की स्थायी राजधानी दाङ की देउखुरी प्रस्ताव होने के बाद शुरु आन्दोलनको दृष्टिगत करते हुए आयोग ने संबंधी सभी पक्ष को इसतरह का आग्रह किया है ।
आयोग ने जानकारी दी कि रुपन्देही में हो रहे बन्द, हड्ताल तथा प्रदर्शन के क्रम में आन्दोलनरत पक्ष के तरफ से सरकारी सवारी साधनों को तोडा गया है तथा जलाया गया है । उक्त घटना के सम्बन्ध में प्रदेश कार्यालय बुटवल के द्वारा अनुगमन हो रहा है ।
आयोग ने जानकारी दी कि अनुगमन के क्रम में पता चला है कि तिलोत्तमा नगरपालिका में कार्यरत एक राष्ट्रसेवक कर्मचारी की सवारीसाधन तथा निज का व्यक्तिगत सामानों को भी जलाया गया है । इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमन्त्री की गाडी तथा अन्य सरकारी सवारी साधनों को भी तोडफोड किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com