Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कलैया में सीमावर्ती नेपाल–भारत सुरक्षाकर्मियों की बैठक, अपराध नियन्त्रण में सहकार्य की प्रतिबद्धता

 

रेयाज आलम, वीरगंज । ५ अक्टूबर
नेपाल–भारत सीमावर्ती जिला के सुरक्षाकर्मियों के बीच सीमा सुरक्षा संंबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श सम्पन्न हुआ है । बारा जिला कलैया स्थित एक होटल में सोमबार सम्पन्न बैठक ने निर्णय किया है कि क्रस बोर्डर चुनौति संबंधी विषयों में सामूहिक समन्वय किया जाएगा । बैठक में सीमा क्षेत्र में होनेवाला अपराध नियन्त्रण और शान्ति एवं सुव्यवस्था कायम के लिए आवश्यक कदम के संबंध में चर्चा–परिचर्चा की गई थी ।
बैठक में नेपाल की ओर से चितवन जिला के प्रमुख जिला अधिकारी नारायणप्रसाद भट्टराई ने और भारत की ओर से पूर्वी चम्पारण जिला के डीएम शिर्सत कपिल अशोक ने नेतृत्व किया था । बैठक में नेपाल के सीमावर्ती जिला पर्सा, बारा, रौतहट, चितवन, पूर्वी और पश्चिम नवलपरासी जिला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी, पुलिस उपरीक्षक सहित २६ पदाधिकारी और भारत की ओर से पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण के डिएम २३ पदाधिकारी सहभागी थे ।
पर्सा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी असमान तामाङ के अनुरार सीमा क्षेत्र में होनेवाले अवैध हथियारों की आयात–निर्यात नियन्त्रण, अपराधजन्य गतिविधि नियन्त्रण के लिए आपसी सूचना आदन–प्रदान, चोरी निकासी नियन्त्रण संबंधी विषयों में चर्चा की गई है, और उल्लेखित गतिविधि नियन्त्रण के लिए दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं । इसीतरह आगामी नवम्बर महीना में सीमावर्ती शहर बिहार में होनेवाला राज्यसभा चुनाव को लक्षित कर भी दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच विमर्श हुई है ।
कहा गया है कि निर्वाचन को लक्षित कर ३ दिन बोर्डर शील करने के लिए, मानव एवं यातायात की आवात–जवात सम्पूर्ण रुप में रोकने के लिए सहमति बनी है । इसीतरह कोभीड–१९ की प्रभाव नियन्त्रण के लिए आपसी सहयोग और सहकार्य के लिए भी बैठक ने सामूह प्रतिबद्धता व्यक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *