Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यति एयरलाइन्स का सिमरा उडान १२ वर्ष बाद आज से शुरु

 

७ अक्टूबर, काठमांडू । निजी क्षेत्र का अग्रणी हवाई सेवा प्रदायक संस्था यति एयरलाइन्स ने आज से राजधानी काठमांडू के पास का सिमरा गन्तव्य में उडान शुरु किया है ।
कम्पनी ने अपने २२वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर घोषणा के अनुसार १२ वर्ष बाद बारा के सिमरा विमानस्थल में उडान शुरु किया है ।
यह यति का नवां और प्रदेश नं २ में दूसरा गन्तव्य है । एयरलाइन्स का प्रमुख सुरक्षा अधिकृत तथा प्रवक्ता सुदर्शन बर्तौला ने जानकारी दी कि उच्च सावधानी के साथ आज से सिमरा उडान शुरु की गई है ।
उन्होंने बताया कि अब सिमरा के लिए दैनिक दो उडान होगी । साथ ही उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि आपलोग निश्चिन्त होकर याति में यात्रा कर सकते हैं क्योंकि कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए हमने उच्च सावधानी अपनाई है ।
प्रवक्ता बर्तौला ने जानकारी दी कि आज प्रथम दिन यात्रा करने वनले यात्रियों में से एक को गोला प्रथा के माध्यम से निःशुल्क हवाई टिकट उपलब्ध कराया गया है । उन्होंने बताया कि प्रमोशनल भाडा काठमाडौँ–सिमरा–काठमाडौँ के एकतरफ एक हजार ९९९ तोका गया है ।

यह भी पढें   कालीगंडकी नदी का जलस्तर घटा, 144 मेगावाट कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना आज से फिर शुरू करेगी बिजली उत्पादन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com