कर्मचारी में कोरोना संक्रमण होने के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनी युनिलिभर नेपाल लिमिटेड बंद
काठमांडू, ९ अक्टूबर । कोरोना वायरस संक्रमण होने के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनी नेपाल स्थित उद्योग बंद किया गया है । हेटौडा बासामाडी स्थित उद्योग में कार्यरत ४० कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी होने के कारण कंपनी ने उद्योग बंद करने का निर्णय लिया है ।
कंपनी के अनुसार उद्योग में कार्यरत कूल १९० कर्मचारियों कोरोना परीक्षण के लिए आश्वीन १४ गते स्वाब संकलन किया गया था, परीक्षण के दौरान ४० कर्मचारी में कोरोना संक्रमण पाया गया है । बताया गया है । संक्रमित कूल कर्मचारियों में से २० उद्योग की स्थायी कर्मचारी है और बांकी २० ठेकेदारों की ओर से कार्यरत कर्मचारी हैं ।
स्मरणीय है, युनिलिभर वि.सं. २०५१ साल में स्थापित उद्योग है । यहां से साबुन, डिटरजेन्ट पाऊडर, स्याम्पु, मंजन जैसे सामाग्री उत्पादित होता है । दूसरी स्मरणीय बात यह भी है कि नेपाल धितोपत्र बोर्ड में सूचिकत कंपनियों में से युनिलिभर ही एक मात्र ऐसा कंपनी है, जो शेयर बाजार में सबसे अधिक मूल्य में कारोबार होता है ।

