नेताओं को हाथ में लेकर गुंडागर्दी में सक्रिय रहनेवाले राधे भण्डारी गिरफ्तार
काठमांडू, ९ अक्टूबर । पार्टी एवं नेताओं को करीबी में रहकर अपराध की दुनियां में सक्रिय रहनेवाले राधे भण्डारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । यहां तक कि भण्डारी नेपाली कांग्रेस संबंद्ध तरुण दल के लिए धादिङ जिला उपाध्यक्ष भी हैं । उनकी गुंडागर्दी भी धादिङ जिला को ही केन्द्रबिन्दु में रखत होता आ रहा है ।
भण्डारी स्थायी ठेक्का–पट्टा और बालू कारोबार में सक्रिय व्यक्ति हैं । यही कारोबार के लिए भण्डारी अपने राजनीतिक पहुँच के आधार में गुण्डागर्दी कर रहे थे । अपराध की दुनियां में भण्डारी को गुंडा नाय के रुप में जाने जाते हैं ।
पुलिस का कहना है कि पिछली बार भण्डारी ने सिद्धलेक गांवपालिका से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को धमकी दिया था । धादिङ पुलिस का कहना है कि बालू उत्खनन के लिए भण्डारी ने जो लाइसेन्स प्राप्त किया है, उसका समयावधि समाप्त हो चुका था, लेकिन उन्होंने अवैध रुप में अपने क्रियाकलाप जारी रखा था । जब जनप्रतिनिधियों ने उसको रोकने के लिए कहा तो भण्डारी ने धमकी दिया था ।
स्मरणीय है, वि.सं. २०७० आषाढ २१ गते भण्डारी ने ही तत्कालीन गुंडा नायक दिनेश अधिकारी (चरी) के ऊपर गोली प्रहार किया था, उसके बाद भण्डारी का नाम अपराध की दुनियां में चर्चा में है ।

