लुम्बिनी प्रदेश के कानून मन्त्री केसी कोरोना वायरस से संक्रमित
बुटवल, ९ अक्टूबर । लुम्बिनी प्रदेश के कानून मन्त्री कूलप्रसाद केसी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं । स्वास्थ्य में समस्या आने के कारण मन्त्री केसी लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल भर्ती हो गए थे, आज सुबह की गई द्रुत स्वाब परीक्षण के दौरान मन्त्री केसी में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ है ।
मन्त्री केसी के स्वकीय सचिव पवन फुँयाल ने इस बात को पुष्टी की है । सचिव फुयाल ने कहा है कि मन्त्री केसी में कोरोना पुष्टी होने के बाद सचिवालय में रहे सभी कर्मचारी एवं सहयोग में कोरोना परीक्षण की तैयारी हो रही है ।

