Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व कोषाध्यक्ष प्रसाई नहीं रहे, कोरोना से भी संक्रमित थे

 

काठमांडू, ९ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पार्टी पूर्व कोषाध्यक्ष रामबाबु प्रसाई (खनुपरुदे) का निधन हो गया है । ९९ वर्षीय प्रसाई का निधन शुक्रबार अपरान्ह चावहिल स्थित ओम अस्पताल में हुआ है । प्रसाई झापा स्थायी निवासी हैं ।
परिवारिक स्रोत का कहना है कि एक हफ्ता पहले उच्च बुखार और श्वास–प्रश्वास में समस्या आने के कारण उनको उपचार के लिए अस्पताल भर्ती की गई थी । प्राप्त सूचना अनुसार प्रसाई और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे ।
वि.सं. २००३ में नेपाली कांग्रेस स्थापना होते ही प्रसाई कांग्रेस में आबद्ध हो गए थे । स्व. प्रसाई वि.सं. २०४६ साल में नेपाली कांग्रेस झापा जिला के सभापति थे । उनकी सक्रिय राजनीतिक जीवन वि.सं. २०६२ तक रहा है । प्रजातान्त्रिक आन्दोलन में प्रवासी जीवन, २५ महीनों की जेल जीवन बितानेवाले प्रसाई का संबंध नेपाली कांग्रेस के स्व. वीपी कोइराला से लेकर गिरिजाप्रसाद कोइराला तक सुमधुर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com