साहूहिक बलात्कार में संलग्न राई गिरफ्तार
काठमांडू, ९ अक्टूबर । गत आश्वीन १६ गते भक्तपुर जिला सूर्यविनायक नगरपालिका में हुए सामूहिक बलात्कार संबंधी घटना में संलग्न २१ वर्षीय दीपेश राई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एक सार्वजनिक बस में राई सहित २२ वर्षीय निरकुमार खड्का और २१ वर्षीय सूर्य श्रेष्ठ ने एक १७ वर्षीया किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार किया था । सिन्धपाल्चोक निवासी खड्का और श्रेष्ठ को पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार किया है ।
झापा जिला चन्द्रनगरी नगरपालिका–१ पृथ्वीनगर निवासी राई को भद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

