लुम्बनी प्रदेश की स्थायी राजधानी दाङ के पक्ष में मतदान करनेवाले कांग्रेस सांसदों को कारवाही की तैयारी
काठमांडू, ९ अक्टूबर । तत्कालीन प्रदेश नं. ५ सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रदेश की नाम ‘लुम्बनी’ और स्थायी राजधानी दाङ (देउखुरी) के पक्ष में मतदान करनेवाले प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के प्रदेश सांसदों को ऊपर पार्टी ने कारवाही प्रक्रिया शुरु की है । कांग्रेस को कहना है कि उन लोगों ने पार्टी ह्विप को उलंघन किया है ।
कांग्रेस स्रोत का कहना है कि पार्टी ह्विप उलंघन के आरोप में प्रदेश सदस्यों को सामान्य कारवाही की तैयारी की गई है । उस समय लुम्बिनी प्रदेश के कांग्रेस सांसद् भुवनेश्वर चौधरी, मोहम्मद याकुव अंसारी, शंकर गिरी, डिल्ली चौधरी और अर्जुन श्रेष्ठ ने सरकारी प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था । लेकिन पार्टी ने कहा था कि सरकार प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान करना है ।
नेपाली कांग्रेस लुम्बिनी प्रदेशसभा संसदीय दल के नेता वीरेन्द्र कुमार कनौडिया ने भी कहा है कि पार्टी ह्विप उलंघन करनेवालों को सामान्य नसिहत दिया जा सकता है ।

