नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या १ लाख से अधिक, पिछले २४ घंटों में २०५९ नयां संक्रमित
काठमांडू, ९ अक्टूबर । नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या १ लाख से भी अधिक हो गई है । पिछले २४ घंटों में २०५९ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी होने के बाद नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या १०६७६ पहुँच गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा शुक्रबार जारी सूचना अनुसार पिछली बार कूल १३८७९ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण किया गया था । उसमें से २०५९ में संक्रमण पाया गया है । संक्रमित उल्लेखित संख्या में से १४०९ काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार काठमांडू में १११६, भक्तपुर में १३० और ललितपुर में १६३ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुआ है ।
मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ आज के दिन देशभर २७०५३ सक्रिय संक्रमित हैं । संक्रमित मुक्त होनेवालों की संख्या ७३०३२ पहुँच गई है । पिछले २४ घंटों में इसरतह संक्रमण मुक्त होनेवालों की संख्या १६८० है ।

