कार्तिक ३ और ४ गते जसपा कार्यकारणी समिति बैठक आह्वान
काठमांडू, १० अक्टूबर । जनता समाजवादी (जसपा) ने कार्तिक ३ और ४ गते पार्टी कार्यकारणी समिति बैठक बुलाया है । आज शनिबार जारी विज्ञपित के अनुसार उक्त दिन संघीय परिषद् और केन्द्रीय समिति गठन, पार्टी की विधान संशोधन, कार्यविभाजन और पार्टी समायोजन संबंधी विषयों में विमर्श होनेवाला है ।
स्मरणीय है, तत्कालीन समाजवादी और राष्ट्रीय जनता पार्टी बीच ६ महीने पहले पार्टी एकता की गई थी । लेकिन अभी तक केन्द्रीय समिति नहीं बन पा रही है । जसपा ऐसी पार्टी है, जहां एक दर्जन से भी अधिक पार्टी समाहित है ।
दर्जन से भी अधिक पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की मांग सम्बोधन में जटिलता होने के कारण पार्टी को पूर्णता प्रदान करने में नेतृत्व असफल दिखाई दे रही ।

