हिम्मत है तो डा. भट्टराई विरुद्ध मानहानी मुद्दा पंजीकृत किया जाएः लोहनी

काठमांडू, १५ अक्टूबर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी ने कहा है कि वर्तमान प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली एवं पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और शेरबहादुर देउवा में हिम्मत है तो जनता समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई के विरुद्ध अदालत में मानहानी मुद्दा पंजीकृत होना चाहिए । बुढिगण्डकी जलविद्युत आयोजना में हुए ९ अर्ब भ्रष्टाचार संबंधी प्रसंग और जारी चर्चा पर टिप्पणी करते हुए अध्यक्ष लोहन ने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष लोहनी ने अपने फेशबुक में लिखा है– ‘डा. बाबुराम भट्टराई ने कुछ बडे नेताओं को भ्रष्टाचार का आरोप लगाए हैं । यह गम्भीर बात है । अब इसका उपचार चाहते हैं तो उनके विरुद्ध अदालत में मानहानी मुद्दा पंजीकृत करना चाहिए ।’ उनका मानना है कि अगर आरोप लगाने वाले प्रमाण पेश नहीं करते हैं और आरोपित व्यक्ति अदालत पहुँचने की हिम्मत नहीं करते हैं तो भ्रष्टाचार में सभी लोगों की सहभागिता रहने की संभावना रहती है ।
स्मरणीय है, डा. भट्टराई नेपाल के तीन वरिष्ठ राजनीतिक के ऊपर आरोप लगाए हैं कि बुढिगण्डकी जल विद्युत आयोजना में उन लोगों ने मिलकर ९ अरब का भ्रष्टाचार किया है और उसका प्रमण उनके पास है । डा. भट्टराई द्वारा प्रस्तुत दावी के को नेपाली कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति निकाल कर खण्डन किया है । लेकिन सत्ताधारी दल संबंध दो नेताओं की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आया है ।

