काठमांडू में गैस सिलिण्डर बिस्फोट, ५ घायल

काठमांडू, १५ अक्टूबर । काठमांडू नयां बाजार स्थित एक घर में गैस सिलिण्डर बिस्फोट होने से ५ लोग घायल हो गए हैं । काठमांडू पुलिस परिसर के प्रवक्ता पुलिस उपरीक्षक सोमेन्द्रसिंह राठोर के अनुसार फुलफुल चौक स्थित एक घर में विस्फोट हुआ है । उन लोगों को अस्पताल ले गया है । विस्फोट का कारण और क्षति की पूर्ण विवरण आना बांकी है ।
लेकिन पता चला है कि घटना में आसपास के अन्य १० घरों में क्षति पहुँच गई है । पुलिस के अनुसार घायल लोगों को लैनचौर स्थित मनमोहन अस्पताल और बालाजु स्थित पिपुल्स अस्पताल ले गया है । घायलों में से ३ की अवस्था गम्भीर है । पुलिस ने कहा है कि घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।

