नव नियुक्त संचार मन्त्री गुरुङ की चेतावनी– गलत सलाह देनेवालों से मेरा संबंध जमनेवाला नहीं

काठमांडू, १५ अक्टूबर । नव नियुक्त संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री पार्वत गुरुङ ने कर्मचारियों को चेतावनी दिया है कि कोई भी मुझे गलत सूचना और सलाह ना दे । बिहीबार अपने कार्यकक्ष में पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा– ‘मन्त्री कुछ भी समझनेवाला नहीं है’ कहकर अगर कोई उल्टा–सिधा काम करता है तो मैं उसको जल्द समझने की कोशीश में लगनेवाला हूँ । अगर कोई गलत सुचना और सलाह देकर गलत कार्य के लिए प्रेरित करता है तो उसके साथ मेरा संबंध सुमधुर होनेवाला नहीं है ।’
मन्त्री गुरुङ ने कहा है कि वह भी कोई गलत कार्य नहीं करेंगे और करनेवालों को भी स्वीकार करने के पक्ष में नहीं हैं । उन्होंने कर्मचारियों से कहा– ‘मेरे और आप लोगों के बीच यही समझौता है ।’ उन्होंने कहा है कि कार्य सम्पादन की १०० दिनों के भीतर गलत अभ्यास को वह सही ट्रैक में लाएंगे ।
स्मरणीय है, मन्त्री गुरुङ इससे पहले महिला, बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक मन्त्री थे, प्रधानमन्त्री ओली ने मन्त्रालय परिवर्तन कर उनको नयां जिम्मेदारी दी है । उनके जगह लिलानाथ श्रेष्ठ को मन्त्री बनाया गया है । श्रेष्ठ पहली बार मन्त्री बने हैं ।

