नव नियुक्त ३ मन्त्री द्वारा शपथ ग्रहण
काठमांडू, १५ अक्टूबर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा बुधबार सिफारिश ३ मन्त्री ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी समक्ष पद तथा गोपनियता का सपथग्रहण किया है । बिहीबार शितल निवासी में आयोजित विशेष कार्यक्रम के बीच राष्ट्रपति भण्डारी ने विष्णु पौडेल, कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ और लिलानाथ श्रेष्ठ को गोपनियता की शपथ ग्रहण कराया है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने अपने विश्वास पात्र विष्णु पौडेल को अर्थ, कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को शहरी विकास और लिलानाथ श्रेष्ठ को महिला बालबालिका तथा श्रेष्ठ नागरिक मन्त्रालय के लिए सिफारिश किया था ।

