Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन के प्रति अध्यक्ष प्रचण्ड असंतुष्ट, कहा– आगामी चुनाव जितना मुश्कील

 
पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १५ अक्टूबर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्कमल दाहाल प्रचण्ड मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन के प्रति असंतुष्ट दिखाई दिए हैं । अनौपचारिक रुप में अपने निकट नेताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि किस्त–किस्त में मन्त्रिपरिषद् गठन करने से सकारात्मक सन्देश प्रवाह नहीं हो रहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि प्रधानन्त्री ओली मनमानी कर रहे हैं, मन्त्रिपरिषद् गठन भी इसीका एक उदाहरण है । प्रचण्ड ने कहा है– ‘सरकार प्रभावकारी काम करने में असफल है, जनता सन्तुष्ट नहीं हैं । अवस्था यही रहेगी तो आगामी चुनाव में पार्टी को विजय प्राप्त करना मुश्कील है ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘ऐसी पृष्ठभूमि में विवादित, आलोचित और असफल मन्त्रियों को हटकार भारी संख्या मन्त्री मन्त्रीगण परिवर्तन करना चाहिए था, लेकिन प्रधानमन्त्री ओली मनमानी कर रहे हैं ।’
अध्यक्ष ओली का कहना है कि पार्टी स्थायी कमिटी, सचिवाल बैठक के अनुसार प्रधानमन्त्री को चलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है । स्मरणीय है– प्रधानमन्त्री ओली ने बुधबार शाम ३ नयां नेताओं को मन्त्री बनाया है, जो पूर्व एमाले पृष्ठभूमि के हैं । जिसके चलते माओवादी पृष्ठभूमि के नेता असंतुष्ट हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com