Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१८ अप्रैल को सरेंडर करेंगे संजय दत्त तब जायेंगे जेल ।

 

sanjay-dutt६ अप्रैल । सुप्रीम कोर्ट से सजा मिलने के बाद संजय दत्त 18 अप्रैल को कोर्ट में सेरेंडर करेंगे। संजय दत्त ने अपनी सेरेंडर की तारीख तय कर ली है। सेरेंडर करने से पहले वह अपनी अधूरी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं।

संजय दत्त 18 अप्रैल को सरेंडर करने वाले हैं। उन्होंने पहले ही कहा था कि वह माफी की अपील करने के बजाय वह कोर्ट में सेरेंडर करेंगे।

1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के दौरान गैर क़ानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त को 21 मार्च को सजा सुनाई गयी थी। कोर्ट ने उन्हें सेरेंडर करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था।

18 अप्रैल से यह मियाद पूरी हो जाएगी। समय पूरा होते ही संजय दत्त कोर्ट में सेरेंडर कर देंगे। कोर्ट में सेरेंडर करने से पहले वह 17 अप्रैल तक बची हुई फिल्मों की शूटिंग करते रहेंगे।

कोर्ट से सजा मिलने के बाद संजय दत्त ने किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाया है। उन्होंने उन्हीं फिल्मों की शूटिंग की है जिनकी शूटिंग वह पहले से करते रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *