Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर प्रदेश का खूंखार डॉन अतीक, जो अहमदाबाद की जेल में बंद है : वीरेन्द्र बहादुर सिंह

 

वीरेन्द्र बहादुर सिंह | उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद की 300 करोड की 27 से अधिक संपत्ति पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया है। जबकि अतीक अहमद इस समय गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है। परंतु उत्तर प्रदेश में अभी भी उसका खौफ उसी तरह बना हुआ है। मजे की बात यह है कि यह माफिया डॉन पांच-पांच बार उत्तर प्रदेश विधानसभा का इलाहाबाद पश्चिमी सीट से चुनाव जीत कर विधायक तो एक बार इलाहाबाद की ही फूलपुर संसदीय सीट से सांसद रह चुका है। अतीक अहमद पर इस समय हत्या, अपहरण, वसूली, मारपीट सहित मुल 188 मुकदमा दर्ज हैें।

यह भी पढें   बारिश थमने के बाद प्रमुख राजमार्गों को खोलने की तैयारी तेज

जून, 2019 से इलाहाबाद का माफिया डॉन अतीक अहमद गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में हाई सिक्यूरिटी जोन में बंद है। इस मौके का फायदा उठा कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उसका कोल्ड स्टोरेज, उसकी हवेलियां, उसके आफिस और गैरकानूनी ढ़ग से कराए गए अन्य निर्माण कार्य पर बुलडोजर चलवा दिया है। माफिया डॉन अतीक अहमद का इतना आतंक है कि उत्तर प्रदेश की चार-चार जेलें उसे संभाल नहीं सकीं। इन जेल के जेलरों ने स्वयं सरकार से कहा कि हम इस डॉन को संभाल नहीं सकते। इसका कारण यह है कि अतीक जब उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया की जेल में बंद था, तब उसने अपने गुंडों के द्वारा एक बिल्डर को जेल में बुला कर बहुत मारापीटा था और उससे कुछ दस्तसवेजों पर दस्तखत करा लिए थे। इस मारपीट का वीडियो अतीक अहमद ने अपना आतंक फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद राज्य हड़कम्प मचा तो आखिर अतीक अहमद को देवरिया की जेल से बरेली की जेल में भेजा गया। पर बरेली जेल के जेलर ने स्पष्ट कह दिया कि इस आदमी को मैं नहीं संभाल सकता। उसके

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com