कोरोना उपचार के संबंध में भ्रम सिर्जना किया जा रहा हैः प्रधानमन्त्री ओली

काठमांडू, २१ अक्टूबर ।प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि कोरोना वायरस उपचार के संबंध में भ्रम सिर्जना करने का काम हो रहा है । एक दिन पहले सरकार ने कहा था कि अब कोरोना संक्रमितों को उपचार का खर्च खूद को करना पड़ेगा । यही समाचार के संबंध सार्वजनिक विभिन्न प्रतिक्रिया प्रति अपनी धारणा रखते हुए प्रधानमन्त्री ने कहा कि आर्थिक रुप में कमजोर नागरिकों की उपचार खर्च सरकारी कोष से ही होगा, लेकिन उपचार के संबंध में भ्रम सिर्जना किया जा रहा है ।
गत मंगलबार सार्वजनिक सरकारी निर्णय अनुसार आर्थिक रुप मं विपन्न, असक्त, असहाय, एकल महिला, अति अपांगता हुए व्यक्ति, जेष्ठ नागरिक और अग्रपंक्ति में रहकर काम करनेवालों में लक्षण दिखाई देती है तो उन लोगों की परीक्षण और उपचार खर्च सरकार की ओर से की जाएगी, अगर उन लोगों की बीमा की गई तो उपचार खर्च उसी में से वसूल की जाएगी ।
सरकार द्वारा इसतरह का निर्णय सार्वजनिक होते ही सरकार का आलोचना शुरु होने लगी थी । यही आलोचना के प्रति प्रतिक्रिया देते हुए प्रधामन्त्री ने अनावश्यक भ्रम सिर्जना करना ठीक नहीं है ।

