Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काबू में

 

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काबू में आती नजर आ रही है। बीते 24 घंटों में भी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 हजार से कम मामले सामने आए हैं। साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार कम हो रहा हैं। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 45,230 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 496 लोगों की मौत हुई। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 82,29,313 पहुंच गया है। हालांकि, सक्रिय मामले की संख्‍या सिर्फ 5,61,908 रह गई है। पिछले 24 घंटों में 53,285 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 75,44,798 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

यह भी पढें   रावण दहन या विकृतियों का दहन? : कैलास दास

11 करोड़ सैंपल हुए टेस्‍ट

भारत तेजी से जांच कर संक्रमितों की पहचान और उनको जल्‍द इलाज देने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसका फायदा होता भी नजर आ रहा है। पिछले काफी दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से कम सामने आ रहा है। भारत में अब तक कोरोना के 11,07,43,103 सैंपल टेस्‍ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटों की बात करें, तो 8,55,800 सैंपल टेस्‍ट किए गए हैं। सैंपल टेस्टिंग के मामले में भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका है।

यह भी पढें   विराटनगर के पिजफायर रेस्टोरेंट के संचालक मनोज खत्री मृत मिले

सितंबर के मुकाबले में नए मामलों और मृतकों की संख्या 30 फीसद कम रही

कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत के लिए अक्टूबर का महीना सुकून देने वाला रहा। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में नए मामलों और मरने वालों की संख्या 30 फीसद कम रही। जबकि, इस दौरान महामारी को मात देने वालों की संख्या 30 फीसद ब़़ढ गई। सक्रिय मामलों में गिरावट रख बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से सक्रिय मामले छह लाख से नीचे बने हुए हैं। मरीजों के महामारी से उबरने की दर बढ़कर 91.54 फीसद हो गई है और मृत्युदर गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर में कुल 18,71,498 नए मामले सामने आए, जबकि सितंबर में कुल 26,21,418 नए मामले सामने आए थे। अब तक सामने आए कुल संक्रमितों की तुलना में अक्टूबर में 22.87 फीसद मामले मिले। पिछले महीने 23,433 लोगों की मौत भी हुई, जो सितंबर के मुकाबले 30 फीसद कम है। वहीं, इस दौरान 22 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com