Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 1० प्रतिशत अंकों के साथ आगे बिडेन

 

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पाटीर् के उम्मीदवार जो बिडेन चुनाव से पहले हुए एक ताजा सवेर्क्षण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 1० प्रतिशत अंकों के साथ आगे चल रहे हैं।
एनबीसी न्यूज और वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कराए गए चुनावी सवेर्क्षण के मुताबिक श्री बिडेन को 52 प्रतिशत लोगों ने अपना समर्थन दिया है जबकि 42 प्रतिशत लोग ट्रम्प के समर्थन में आये हैं।
अमेरिका के एरिजोना, फ्लोरिडा, जार्जिया, ओवा, मैने, मिशीगन, मिनीसोटा, नार्थ कैरोलिना, न्यू हैम्पशायर, नवादा, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉनसिन समेत 12 प्रांतों में चुनाव से पूर्व कराए गए अंतिम सवेर्क्षण के मुताबिक श्री बिडेन को 51 प्रतिशत जबकि श्री ट्रम्प को 45 प्रतिशत वोट मिले।
यह ताजा चुनावी सवेर्क्षण 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच कराया गया था। श्री बिडेन को अश्वेत अमेरिकी नागरिकों का समर्थन मिलता भी दिख रहा है। इसके अलावा युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *