धादिङ में जीप दुर्घटना, मुक्तिनाथ विकास बैंक के प्रबन्ध निर्देशक सहित ५ घायल
काठमांडू, ३ नवम्बर । धादिङ जिला सदरमुकाम धादिङवेशी से काठमांडू की ओर आ रही बा१५च नम्बर की स्कार्पियो जीप दुर्घटना होने से जीप में सवार ५ व्यक्ति घायल हो गए हैं । जीप में मुक्तिनाथ विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेन्द्र कुमार श्रेष्ठ, धादिङ शाखा प्रबन्धक विनोद खतिवडा लगायत ५ व्यक्ति सवार थे ।
जिला पुलिस कार्यालय धादिङ के प्रवक्ता तथा डीएसपी लोकनाथ तिम्सिना के अनुसार जीप में सवार सभी घायल हो गए हैं, घायलों की अवस्था गम्भीर होने के कारण धादिङ अस्पताल में सामान्य उपचार कर उन लोगों को काठमांडू भेज दिया गया है ।

