Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत की आर्थिक सहयोग में भीमसेन आदर्श हायर सेकेंडरी माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण

 

नवलपुर, ३ नवम्बर । नेपाल–भारत मैत्री विकास सहयोग अन्तर्गत भारतीय सहयोग में नवलपुर जिला देवचुली–७ में भीमसेन आदर्शन हायर सेकेंडरी माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण किया गया है । विद्यालय निर्माण की लागत नेपाली २५.८३ मिलियन है, जो भारत सरकार से प्राप्त है । नव निर्मित भवन का उद्घाटन आज एक विशेष कार्यक्रम मार्फत नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रतिनिधि, जिला समन्वय समिति के प्रतिनिधियों की सहभागिता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया । कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामील रहे ।
वैसे तो यह स्कूल सन् १९६९ में ही स्थापित स्कूल है, यहां कक्षा १२ तक की पढाई होती आ रही है । यहां अध्ययन करनेवाले ५५ प्रतिशत से अधिक छात्र लड़कियां है । नव निर्मित भवन ३ मंजिलें का है, जहां १६ क्लासरुम, लैब, प्रशासन और स्टाफ रूम, मीटिंग हा‘ल, कैंटीन, मेडिकल रूम, सफाई रुम आदि की सुविधाएं हैं । नेपाल स्थित भारतीय दूतावास का कहना है कि यह भवन शिक्षा क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच मजबूत सहयोग का एक और उदाहरण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed