ट्रंप का दावा, पूरे अमेरिका से मिले अच्छे संकेत,कांटे की टक्कर
वाशिंगटन, एजेंसियां।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गई है। इस बार चुनाव में लोगों ने जमकर मतदान किया है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) के कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।इस बीच नतीजों को लेकर हिंसा की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। व्हाइट हाउस समेत प्रमुख वाणिज्य क्षेत्रों और बाजारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ट्रंप ने कहा थैंक्यू
अमेरिका में जारी वोटों की गिनती के बीच राष्ट्रपचि डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद दिया है। ट्रंप ने लिखा, ‘हम पूरे देश में अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं, थैंक्यू।’
ट्रंप से आगे निकले बिडेन
अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेनजो बिडेन से पीछे चल रहे हैं। बिडेन के खाते में 131 और डोनाल्ड ट्रंप के खाते में 92 इलेक्टोरल वोट हैं। अमेरिकी चुनावों में जीत के लिए एक 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन व रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो।
US Election 2020: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों का विवादों से गहरा नाता, जानें- कैसे अल गोरे ने स्वीकार की थी अपनी पराजय
यह भी पढ़ें
न्यूयॉर्क में बिडेन की जीत
अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने मैसचूसेट्स, न्यू जर्सी, मैरीलैंड और वर्मोन के अलावा न्यूयॉर्क में जीत हासिल की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, ओक्लाहोमा, केंटकी और इंडियाना के अलावा अरकंसास में जीत दर्ज की।
फ्लोरिडा में कांटे की टक्कर
फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां 29 इलेक्टोरल वोट हैं और दोनों के लिए ही यह स्टेट जीतना बेहद जरूरी है। ट्रंप ने टेनेसी, साउथ कैरोलिना और ओकलाहोमा में जीत दर्ज की है। जो बि़डेन ने न्यू जर्सी, अपने गृह राज्य डेलावेयर, वर्जीनिया में जीत दर्ज की है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच कांटे की टक्कर।
अमेरिकी चुनाव 2020: एग्जिट पोल में अर्थव्यवस्था, नस्लीय असमानता वोटरों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे
यह भी पढ़ें
मतगणना शुरू, ट्रंप ने केंटुकी में दर्ज की जीत
समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक, मतगणना शुरू हो चुकी है। ट्रंप ने पश्चिमी वर्जीनिया, केंटुकी में जीत दर्ज की है। वहीं बिडेन वरमोन्ट में जीत रहे हैं। इंडियाना, केंटुकी और हैंपशायर में सबसे पहले काउंटिंग शुरू हुई है। केंटुकी में ट्रंप के हिस्से 8 इलेक्टोरल वोट भी आ चुके हैं।
मतदान को प्रभावित करने की कोशिश, जांच शुरू
अमेरिका में जारी मतदान के बीच एक अजीब वाकया सामने आया। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, लोगों के फोन पर एक ऑटोमेटेड कॉल आई जिसमें उनसे चनाव के दिन घर पर ही रहने की गुजारिश की गई थी। न्यूयॉर्क की एटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने बताया कि इस घटना की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। मताधिकार के इस्तेमाल से रोकने की कोशिश गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
ट्रंप का दावा, पूरे अमेरिका से मिले अच्छे संकेत
अमेरिका में मतदान खत्म होने की ओर है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि पूरे देश से हम अच्छे संकेत देख रहे हैं। आप सभी को शुक्रिया। वहीं सीएनएन ने अपने अनुमान में इंडियाना में ट्रंप के जीत की संभावना जताई है। सीएनएन के मुताबिक, सबसे पहले इंडियाना और केंटकी में नतीजों के आने की उम्मीद जताई है।
मतदान खत्म होने में कुछ ही समय बाकी
अमेरिका में मतदान खत्म होने में कुछ ही समय बाकी हैं। कई राज्यों में मतदान अंतिम दौर में है। लोगों ने जमकर मतदान किया है। थोड़ी ही देर में राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों ट्रंप और जो बिडेन की किस्मत बैलट बॉक्स में बंद हो जाएगी। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। पूरी दुनिया की निगाहें चुनाव नतीजों पर रहेंगी। हालांकि ठोस नतीजे आने में थोड़ा वक्त लग सकता है…
समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, ट्विटर, फेसबुक ने मतदान के दिन नियमों के उल्लंघन को लेकर अमेरिकी चुनावों पर पोस्ट करने वाले कई दक्षिणपंथी झुकाव वाले अकाउंट्स को निलंबित कर दिया। ट्विटर ने कहा कि इन अकाउंट को नीति के उल्लंघन करने पर निलंबित किया गया है। वहीं फेसबुक का कहना है कि उसने अमानवीय व्यवहार को लेकर अकाउंट्स को निलंबित किया। इन अकाउंट्स को हाल ही में बनाया गया था…
ट्रंप बोले, राजनीति में कुछ भी कहा नहीं जा सकता
ट्रंप ने कहा है कि मैंने जीत या हार के भाषण को लेकर कोई तैयारी नहीं की है। आखिर में हम दोनों (ट्रंप या बिडेन) में से कोई एक तो ऐसा करेगा। जीत आसान होती है लेकिन हार कठिन, खास तौर पर मेरे लिए तो हार बिल्कुल भी आसान नहीं है। रैलियों को देखिए तो वहां जबर्दस्त भीड़ हो रही है। लोग हमें भरपूर प्यार दे रहे हैं और बेजोड़ एकजुटता दिखा रहे हैं। हम शानदार जीत दर्ज करने वाले हैं लेकिन यह राजनीति है और यहां कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
बैलेट पहुंचने में हुई देर तो अदालत ने दिए आदेश
अमेरिका में जारी चुनाव के बीच एक अजीब वाकया पेश आया है। पेंसिलवेनिया और फ्लोरिडा जैसे राज्यों में बैलेट्स के पहुंचने में देरी की शिकायत सामने आई है। यह मामला तुरंत अदालत पहुंचा और न्यायाधीश ने अमेरिकी पोस्टल सेवा को कहा कि इन क्षेत्रों में जल्द से जल्द मतदाताओं के लिए उक्त सेवा मुहैया कराई जाए। उक्त आदेश के दायरे में केंद्रीय पेंसिल्वेनिया, उत्तरी न्यू इंग्लैंड, दक्षिण कैरोलिना, दक्षिण फ्लोरिडा, कोलोराडो, एरिज़ोना, अलबामा और व्योमिंग, अटलांटा, ह्यूस्टन, फिलाडेल्फिया, डेट्रायट और लेकलैंड, फ्लोरिडा के शहर आएंगे।

