२४ घंटों की तथ्यांकः ३०५१ संक्रमित, ३४३० संक्रमण से मुक्त
काठमांडू, ५ नवम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में कूल ३०५१ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा बिहिबार सार्वजनिक सूचना अनुसार नयां संक्रमितों के साथ अब देश भर कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या १८५९७४ पहुँच गई है । मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घंटों की अवधि में ही कोरोना संक्रमण मुक्त होकर डिश्चार्ज होनेवालों की संख्या ३४३० है ।
मन्त्रालय के अनुसार इसतरह कोरोना से मुक्त होनेवालों की कूल संख्या १४८४०८ पहुँच गई है । इसीतरह कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या १०५२ पहुँच गई है । पिछले २४ घंटों में मरनेवाले संक्रमितों की संख्या १८ है । मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन देशभर ३६५१४ सक्रिय संक्रमित हैं ।

