Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष प्रचण्ड ने प्रधानमन्त्री ओली से किया प्रश्न– आपकी इस्तिफा मांगनेवाले कौन हैं ?

 

कामाठमांडू, ५ नवम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बीच आज बिहिबार प्रधानमन्त्री निवास में भेटवार्ता सम्पन्न हुई है । भेटवार्ता में प्रधानमन्त्री भी रहे ओली से पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड ने प्रश्न किया है कि आप की इस्तिफा मांगनेवाले कौन हैं ? प्रधानमन्त्री ओली से मिलने के लिए अध्यक्ष प्रचण्ड ५ दिनों के बाद आज बालुवाटार पहुँच गए थे ।
बुधबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा था कि वह किसी भी हांलत में प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा देनेवाले नहीं हैं । उनका कहना था कि अगर व इस्तिफा देंगे तो देश संकट में पड़नेवाला है । प्रधानमन्त्री ओली द्वारा सार्वजनिक इसी कथन पर अगले ही दिन आज अध्यक्ष प्रचण्ड ने प्रधानमन्त्री से प्रश्न किया है । अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि नेकपा के भीतर प्रधानमन्त्री की इस्तिफा किसी ने भी मांग नहीं की है ।
प्राप्त सूचना अनुसार भेटवार्ता में अध्यक्ष प्रचण्ड ने पार्टी स्थायी कमिटी बैठक आह्वान के लिए भी आग्रह किया है । साथ में पार्टी स्थायी समिति बैठक का निर्णय कार्यान्वयन के लिए भी प्रधानमन्त्री ओली से अध्यक्ष प्रचण्ड ने आग्रह किया है । बताया गया है कि इसके लिए प्रधानमन्त्री ओली सकारात्मक बन गए हैं, लेकिन कोई भी जवाफ नहीं दिया है । इसीतरह प्रधानमन्त्री ओली के कहने पर आयोजित प्रदेश नं. १ स्थित प्रदेश सांसदों की भेला प्रति भी अध्यक्ष प्रचण्ड ने आपत्ति प्रकट किया है । बताया गया है कि इसके संबंध में प्रधानमन्त्री ओली मौन हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com