भाई टीका के बाद खुलामंच में निःशुल्क खाना वितरण संबंधी सेवा बंद

काठमांडू, ६ नवम्बर । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) महामारी से सिर्जित परिस्थिति के कारण प्रभावित व्यक्तियों को लक्षित कर विभिन्न सामाजिक संघ–संस्थाओं की ओर से दैनिक रुप में काठमांडू स्थित खुला मंच में जारी निःशुल्क भोजन सेवा संबंधी व्यवस्था आगामी भाई टीका (मार्गशीर्ष २ गते) के बाद बंद किया जा रहा है । इसके लिए काठमांडू महानगरपालिका और निःशुल्क भोजन वितरण करनेवाले विभिन्न सामाजिक संघ–संस्थाओं के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रबार लिखित समहमति बनी है ।
सहमति में उल्लेख है कि अगर किसी को निःशुल्क भोजन वितरण करने की आवश्यकता है तो वितरण करनेवाले व्यक्ति एवं संघ–संस्था को काठमांडू महानगरपालिका के साथ समन्वय करना पड़ेगा । सहमतिपत्र में यह भी उल्लेख है कि खुलामंच में खुला रुप में जिसतर भोजन वितरण होता आया है, उसके चलते कोरोना संक्रमण की जोखिम भी बढ़ रही है और स्वास्थ्यवद्र्धक वातावरण भी नहीं दिखाई दे रही है । साथ में यह भी कहा गया है कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी कामय नहीं हो रहा है ।
मार्गशीर्ष २ गते के बाद अगर किसी को खाना वितरण करना है तो उस दिन से पहले ही उन लोगों को खाना वितरण करने के लिए स्थान तय करना होगा और उसके लिए काठमांडू महानगरपालिका से समन्वय करना होगा ।

