Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेसी पत्रकार समाज से जुड़े नौ पत्रकारों का इस्तिफा ।

 

mohan singh१२,अप्रिल ,काठमांडू: मधेसी पत्रकार समाज से जुड़े नौ पत्रकारों ने मधेसी पत्रकार समाज की कार्यसमिति से इस्तिफा दे दिया है ।
समाज से इस्तीफा देने वाले नौ मधेसी पत्रकारों मे नव निर्वाचित उपा अध्यक्ष राजेश वर्मा भी हैं । चैत १८ और १९ गते राजधानी मे मधेसी पत्रकार समाज का महाधिवेशन सम्पन्न हुआ था । उस महाधिवेशन मे भारी मतों के अन्तर से मोहन सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुये थे । उपाध्यक्ष मे राजेश बर्मा निर्विरोध चयन किये गये थे । ठीक १० दिन बाद ही राजेश बर्मा के नेतृत्व मे ही ९ सदस्यों ने इस्तिफा दे दिया है । इनलोगों ने आरोप लगाया है कि नेतृत्व मे पुरानी सोंच और प्रवृति हावी है । राजेश वर्मा के नाम से छपी खबर मे कहा गया है कि ये लोग मोहन कुमार सिह से असन्तुष्ट हैं । हलाकि मोहन कुमार सिंह ने इन सारी खबरों को गलत बताते हुये कहा है कि २० वर्षों से वे मधेसी पत्रकारिता की सेवा करते आरहें हैं । उनपर अब तक कोइ गलत आरोप नही लगा है । हाँ कुछ लोग असंतुष्ट जरुर हैं जो मधेसी पत्रकार समाज को बदनाम करना चाहतें हैं ।मोहन सिंह ने यह भी दावा किया कि उन्हे अब तक किसी ने भी इस्तिफा देने की जानकारी नही दिया है । इसलिये कानुनी वा वैघानिक रुप से इस बात की पुष्टी नही की जा सकती है । मधेसी मे अगर कोइ तोड-फोड होता है तो यहाँ की पत्रकारिता इसे प्राथमिकता के साथ छापते हैं । उसका फाइदा कुछ मधेसी पत्रकार भी उठा रहें हैं । इस्तिफा देने वाले मधेसी पत्रकारों ने भी आगे की कोइ रणनीति अभी तक नही प्रकाशित कीया है ।

यह भी पढें   युवाओं में नशे की रोकथाम के लिए सेलिब्रिटी और सार्वजनिक व्यक्तित्वों का नैतिक दायित्व

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com