Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार द्वारा नेपाल सरकार को २८ आईसीयु भेन्टिलेटर उपहार स्वरुप प्राप्त

 

काठमांडू, ८ नवम्बर । भारत सरकार की ओर से नेपाल सरकार के लिए २८ प्रति आईसीयू भेन्टिलेटर ऊपहार स्वरुप प्राप्त हुआ है । कोभीड–१९ महामारी विरुद्ध की लडाई में नेपाल सरकार को अधिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य साथ भारत सरकार ने यह सहयोग प्रदान किया है ।
नेपाल के लिए भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने आइतबार (नवम्बर ८) के दिन स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री भानुभक्त ढकाल को उल्लेखित परिणाम में आईसीयू भेन्टिलेटर हस्तान्तरण किया । स्मरणीय है कि इससे पहले भारत सरकार ने गत वैशाख १० गते प्यारासिटामोल, हाइड्रोक्लोरोक्वीन जैसे अत्यावश्यक स्वास्थ्य सामाग्री, जेठ ४ गते कोभिड–१९ परीक्षण कीट (आरटी–पिसिआर), श्रावण २५ गते आइसीयु भेन्टिलेटर और भाद्र ३० गते रेमडेसिभिर औषधी भी नेपाल सरकार को प्रदान किया था ।
आइतबार आयोजित २८ भेन्टिलेटर हस्तान्तरण समारोह को सम्बोधन करते हुए नेपाल के लिए भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि कोभिड–१९ महामारी विरुद्ध की जो लडाई है, उसमें नेपाल को सफलता मिल सके, इसी उद्देश्य के साथ भारत ने अपना सहयोग जारी रखा है । उनका मानना है कि इसतरह की आपसी सहयोग से नेपाल और भारत की जनता के बीच आपसी संबंध अटूट रहेगी । राजदूत क्वात्रा ने प्रतिबद्धता व्यक्त की है कि कि इस प्रकार की आवश्यक सहयोग आगामी दिनों में भी जारी रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *