Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछले 24 घंटा में 1 नंबर प्रदेश में 7 की मौत, हालात भयावह 

 

माला मिश्रा ,जोगबनी । पिछले 24 घण्टे में 1 नंबर प्रदेश में इलाजरत सात कोरोना संक्रमित की मौत हुई हैं। विराट मेडिकल कॉलेज में इलाजरत दो , बिराटनगर के ही नोबेल मेडिकल कॉलेज में एक तथा मैक्स अस्पताल में एक कि मौत का पुष्टि हुआ है। मृतक में मोरंग का कारोबारी का एक पुरुष तथा सुनसरी  का धरान का एक बृद्ध की मौत हुई है। इसकी पुष्टि अस्पताल का आइसोलेशन इंचार्ज सुनील देव  ने किया है । श्री देव के अनुसार केराबारी वार्ड 3 का 59 वर्षीय पुरुष का रविवार के सुबह मौत हुई है। इसी प्रकार धरान वार्ड 9 का  68 वर्षीय की मौत तथा विराटनगर का नोबेल मेडिकल अस्पताल में बिराटनगर महानगरपालिका वार्ड 9 का 68 वर्षीय पुरुष का मौत की पुष्टि अस्पताल का प्रबंधक नारायण दाहाल ने की है। इसी प्रकार म्याक्स अस्पताल विराटनगर में इलाजरत झापा जिला का दमक वार्ड 6 का 83 वर्षीय बृद्ध  का मौत की पुष्टि अस्पताल प्रबंधक ने किया है। इसके अलावा झापा होम आइसोलेशन में दो व बीपी कोभीड अस्पताल में एक कि मौत हुई है । अस्पताल के प्रबंधकों अनुसार सभी मृतक कोरोना पोजेटिव से संक्रमित थे इसके अलावा कई बीमारी से भी ग्रसित थे। प्राप्त जानकारी अनुसार 1 नंबर प्रदेश में अबतक कोरोना पोजेटिव 244 लोगो का मौत हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com