सीके राउत से असंतुष्ट होकर निकले सदस्यों ने बनाया नया संगठन
जनकपुर ।

सरकार के साथ सम्झौता कर प्रतिश्पर्धात्मक राजनीति में आए जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा.सिके राउत से असन्तुष्ट होकर अलग होने वाले सभी लोग संगठित होने लगे हैं। कैलाश महतो के नेतृत्व में उन लोगों ने ‘स्वाधीन मधेस जनअभियान’ गठन किया है ।
रविबार जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश महतो के संयोजकत्व में १४ सदस्यीय स्वाधीन मधेस जनअभियान केन्द्रीय तदर्थ समिति गठन किया गया है ।
समिति के सदस्यों में महोत्तरी से रमेश सिंह, पर्सा से संजयकुमार साह, सिरहा से सतिला यादव, नवलपरासी से ध्रुवप्रसाद कहार (गौंड), कैलाली से महेन्द्रप्रसाद चौधरी, कपिलवस्तु से हकिकुल्लाह मुसलमान, बाराबाट दिनेशप्रसाद यादव छन् । यस्तै, सिरहाबाट देवकान्त सिंह, बारा से सुजित कुशवाहा, बाँके से अनवर खान, रुपन्देही से जगरनाथ साहनी, मोरङ से प्रवीण महतो और सप्तरी से नारदमुनि मण्डल समिति में शामिल होने की जानकारी संयोजक महतो ने दी है ।
डा. राउत मधेस स्वतन्त्र गठबन्धन अन्त कर अलगाववाद का मुद्दा छोड कर जनमत पार्टी गठन करने के बाद स्वाधीन मधेस जनअभियान गठन कर मधेस के मुद्दा को स्पष्ट रुप में उठाने के लिए आन्दोलन की तैयारी करने की जानकारी दी है ।

