बन्दा–बन्दी अवधि का विद्यालय–शुल्क मिनाह होना चाहिएः सांसद् यादव
वीरगंज, ८ नवम्बर । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि सभी निजी स्कूलों को बन्दा–बन्दी अवधि का शुल्क (फिस) विद्यार्थी एवं अभिभावकों से लेना ठी नहीं है, इसको मिनाह करना चाहिए । निजी तथा आवासीय विद्यालय अर्गनाइजेसन (प्याब्सन) एवं एन प्याब्सन पर्सा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
निजी स्कूल संचालकों को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा– ‘कोभीड–१९ के कारण लम्बे समय से विद्यालय बंद है, विद्यालय और शिक्षा से बंचित बालबालिका दोनों प्रभावित हैं । इसके प्रति सरकार को भी गम्भीर होना आवश्यक है ।’ प्याब्सन और एन प्याब्सन ने सांसद् प्रदीप यादव के विशेष उपस्थिति में सरकार समक्ष ३ सुत्रीय प्रस्ताव भी पेश किया है ।
प्याब्सन पर्सा के अध्यक्ष हरि शंकर प्रसाद साह तथा एन–प्याब्सन के अध्यक्ष राम सुन्दर चौधरी का कहना है कि बन्दा–बन्दी के अवधि में विद्यालयों को जो क्षति पहुँची है और शुल्क मिनाहा संबंधी जो बात आ रही है, इसके प्रति सरकार को विशेष ध्यान देना जरुरी है । स्मरणीय है, सांसद यादव की विशेष उपस्थिति में बंद अवधि का शुल्क छुट सम्बन्धी निर्णय कार्यान्वयन के लिए सहमति बनी है । इसीतरह बंदा–बंदी अवधि में विद्यालय को जो क्षती पहुँची है, उसमें सरकारी दायित्व के संबंध में भी विचार–विमर्श हुई है ।
बैठक में प्याब्सन पर्सा के महानगर अध्यक्ष आलोक कुमार चौरसीया, कोषाध्यक्ष सरोज चौधरी तथा बिजय यादव जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही थी ।

